Uttarakhand News

देहरादून: तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर पर चढ़ा, क्लीनर के दोनों पैर कटे

Ad

देहरादून: देर रात राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा में एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। हादसा राजपुर रोड पर आरटीओ कार्यालय के सामने हुआ। खबर के अनुसार तेजी गति में होने के कारण डंपर चालक वाहन से काबू खो बैठा और डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया। डंपर की स्पीड इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर लगी लाइटों को तोड़ता चला गया और सामने से आती एक बाइक को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर के क्लीनर बुरी तहर से घायल हुआ है और उसके दोनों पैर कट गए। दूसरी ओर जिस बाइक चालक को डंपर से टक्कर मारी थी उसमें दो लोग सवार थे।बाइक सवार युवक और युवती भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस घटना के बारे में इंस्पेक्टर डालनवाला मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घायल क्लीनर का नाम आलम है। उसे घायल अवस्था में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  उसके दोनों पैर कट गए हैं। घायल युवक और युवती को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक की पहचान मनोज के रूप में हुई है और उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top