Uttarakhand News

जर्मनी में दिखा देवभूमि पावर, उत्तराखण्ड के पंकज ने शूटिंग में हासिल किया रजत पदक

Ad

हल्द्वानी:अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड बागेश्वर (पुगँर घाटी) के पंकज को रजत जर्मनी के हनोवर में आयोजित हुई प्रतियोगिता जर्मनी के हनोवर में आयोजित 14वीं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के पंकज कालाकोटी ने रजत पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता पांच मई से 15 मई तक हनोवर शहर में आयोजित की कई गई थी। बागेश्वर जिले के दोफाड़, ककड़ात निवासी पंकज कालाकोटी कुमाऊं व दो नागा रेजीमेंट में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। जर्मनी के हनोवर शहर में आयोजित 14वीं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पंकज ने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

दस मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में पंकज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 576 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा किया। कजाखस्तान के निशानेबाज ने स्वर्ण व जर्मनी के निशानेबाज ने कांस्य पदक हासिल किया। बागेश्वर के पंकज कालाकोटी इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए विगत कई महीनों से तैयारी कर रहे थे। पंकज इन दिनों जम्मू कश्मीर के पुंछ में तैनात हैं। सफलता के बाद पंकज बताते हैं कि दो नागा इंफेंटी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल भूपेंद्र सिंह के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।पंकज ने माता विमला कालाकोटी व पिता त्रिलोक सिंह कालाकोटी को भी सफलता का श्रेय दिया। इससे पूर्व भी पंकज कई राष्टीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए पदक जीत चुके हैं। पंकज की सफलता पर जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन दास व बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण सहित पुंगर घाटी विकास मंच के हरीश कालाकोटी, राजेश रौतेला, दीवान सिंह, इंका दोफाड़ के प्रबंधक जगदीश कालाकोटी, नरेंद्र रौतेला, सुरेश गढ़िया ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top