Uttarakhand News

उत्तराखंड: क्वारंटाइन सेंटर में एक और मौत, व्यवस्थाओं पर उठ रहे हैं सवाल

Ad

उत्तराखंड के क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। कल एक बच्ची की मौत हो गई। इन सभी मामलों में हो रही बढ़ोतरी से सरकार और प्रशासन को सवालों को घेरे में खड़ा कर दिया है। इसी बीच आज एक खबर पिथौरागढ़ से सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के दूरस्थ होकरा क्षेत्र के जरथी में क्वारंटाइन में 52 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई है। महिला की पहचान शांति देवी 52 वर्ष के रूप में हुई है। वह 22 मई को अपनी 20 वर्षीय बेटी और 19 वर्षीय बेटे के साथ गदरपुर उधमसिंह नगर से अपने गांव आई थी। इसके बाद उनकी जांच हुई और सुरक्षा को देखते हुए खोयम में प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था।

इसके बाद सोमवार शाम शांति देवी की आकस्मिक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही चिकित्सा टीम ओर कक्कड़ सिंह पुलिस चौकी से टीम गांव पहुंची। इससे पहले पौड़ी जिले में क्वांरटाइन सेंटर में मौत के मामले सामने आया था। जबकि सोमवार को सांप के काटने से नैनीताल के बेतालघाट में एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई।

बच्ची का परिवार 9 दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव लौटा था। प्रवासियों की देखरेख में लापरवाही के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रमेश जोशी और तल्ली सेठी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक करन सिंह के खिलाफ बेतालघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top