Uttarakhand News

नैनीताल पुलिस की नशे के खिलाफ नई योजना, Whatsapp नंबर जारी किया

Ad

नैनीताल: समाज में फैले नशे के ज़हर ने बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को आपने गिरफ्त में में ले रखा है। समाज में फैला नशा हमारी युवा और वृद्ध पीढ़ी दोनों को ही बहुत नुकशान पहुंचाया है। समाज में फैले इस ज़हर को मिटने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने एक नई पहल की है। उन्होंने नशे का व्यापार करने वाले किसी भी तस्कर का ऑडियो या वीडियो पुलिस तक पहुंचने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर पर लोग अवैध तस्कर और नशे का ग़ैर क़ानूनी धंधा करने वाले लोगो की जानकारी पुलिस के साथ साझा कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियनों केे तहत स्मैक,चरस, शराब की अवैध बिक्री तथा तस्करी पर अंकुश लगाये जाने तथा उक्त तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने मैं अपना योगदान देने के लिए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने दो मोबाइल हेल्पलाइन नम्बर 7519051905, 9719291929, को जारी किया है।

एसएसपी मीणा के अनुसार कोई भी व्यक्ति यदि किसी भी तरीके की गोपनीय सूचना उपलब्ध कराता है तो उस व्यक्ति,महिला, का नाम,पता सम्पूर्ण रूप से गोपनीय रख जायेगा उन्होंने जनपद की जनता व वरिष्ठ नागरिकों, युवकों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि नशे की प्रवृत्ति को खत्म करने व नशे की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को उजागर करने में नैनीताल पुलिस का सहयोग करते हुए उक्त मोबाइल नम्बरों पुलिस को जानकारी दे कर आप सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top