Uttarakhand News

उत्तराखंडः फिल्मी अंदाज में छात्रा को इंप्रेस करना पड़ा भारी, खुद के जाल में फंसा छात्र

Ad

देहरादूनः अकसर देखा जाता है कि घात्र छात्राओं को इंप्रेस करने के लिए किसी भी हद को पार कर देतें हैं। ऐसा ही होश उड़ा देने वाला मामला रुड़की से सामने आया है। जहां एक युवक और उसके तीन दोस्तों को एक छात्रा को इंप्रेस करना काफी भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ कर रहें उन युवकों को पकड़ लिया।

बता दें कि कोतवाली रुड़की क्षेत्र के मोहनपुरा क्षेत्र से पुलिस को सूचना मिली कि तीन नवयुवक एक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे हैं। उस समय पुलिस की जीप मोहनपुरा में ही गश्त कर रही थी। और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों नवयुवकों को छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त के कहने पर यह सब किया है। पुलिस ने कुछ ही दूरी से दोस्त को भी पकड़ लिया। और चारों को पकड़कर कोतवाली ले गई। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान नवयुवकों ने बताया कि उनका एक दोस्त छात्रा को पसंद करता है। छात्रा को इंप्रेस करने के लिए उसने छात्रा से छेड़छाड़ करने को कहा था। इसके बाद दोस्त को तीनों की पिटाई कर छात्रा को बचाना था। चारों कक्षा 12 में पढ़ते हैं। मामले के बाद पुलिस ने छात्रा के परिवारवालों को भी कोतवाली बुलाया। युवकों के माफी मागने के बाद चारों नवयुवकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top