Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश के बाद उमस

Ad

नैनीताल: दोपहर बाद हल्द्वानी में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे शहर के लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली क्योंकि बारिश रुकने के बाद उमस लोगों को परेशान कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक बजे बाद बाद मौसम ने अपना रुख बदला और आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से प्री मॉनसून बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने भी कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया है। नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में कुछ जगह तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top