Nainital-Haldwani News

एक बार फिर शर्मसार हुआ हल्द्वानी, पडोसी ने किया 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Ad

हल्द्वानी: महिला सुरक्षा की समाज में जोर शोर से होती है। महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए प्रशासन व सरकार द्वारा बदलाव के लिए जागरूक अभियान चलाया जाता है लेकिन बदलते वक्त के साथ इंसान के रूप में समाज में मौजूद शैतान सामने आते रहे हैं। एक बार फिर हल्द्वानी शहर में एक शैतान की हरकत ने सनसनी मचा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऊंचापुल इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र 55 साल है और वो बच्ची का पड़ोसी है। घटना सोमवार की की है। वहीं परिजनों को जैसी ही इस बारे में पता चला उन्होंने पुलिस के पास पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मुखानी थाना पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top