Uttarakhand News

सीएम रावत ने दी जाट भवन के निर्माण हेतु 25 लाख रुपए की धनराशि

Ad

रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में कारगी चौक के समीप उत्तराखण्ड जाट महासभा द्वारा निर्मित किये जाने वाले जाट भवन का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने भवन के निर्माण हेतु 25 लाख रूपए की धनराशि देने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि जाट समाज का समाज में अपना विशिष्ट स्थान है. कर्मठता व सामाजिक समरसता इस समाज की विशेषता है.

जाट भवन के निर्माण के लिये विधायक विनोद चमोली ने आगामी तीन वर्षो तक प्रतिवर्ष 10 लाख रूपए तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने भी 10 लाख रूपए की धनराशि प्रदान करने की भी घोषणा की.

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मेयरसुनील उनियाल गामा, दायित्वधारी अजीत सिंह, मेयर काशीपुर ऊषा चौधरी, उत्तराखण्ड जाट महासभा के अध्यक्ष चौधरी ओमपाल राठी, चौधरी मनमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न प्रदेशों से आये जाट समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top