Uttarakhand News

उत्तराखंड बड़ी खबर: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ों पर सभी की नजर है। कल कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं। उसके बाद उनके परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए गए थे जो आज पॉजिटिव आए हैं। खबर के मुताबिक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ,उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री महाराज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। खबर ये भी है कि अब कैबिनेट के साथ ही कई अधिकारियों को भी क्‍वारंटाइन कए जाएंगे। बता दें कि कैबिनेट मंत्री महाराज 29 मई को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। जिसके बाद अन्य मंत्रियों के कोरोना संक्रमित होने की संभावना है। सरकार के प्रवक्‍ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अब स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की जो भी गाइडलाइन होगी, मंत्री और अधिकारी उसका अनुपालन करेंगे।

सतपाल महाराज के स्टाफ के 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि बारह की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पांच की जांच दोबारा की जाएगी, इसमें उनका एक बेटा भी शामिल है।

दो बजे उत्तराखंड हेल्थ डिपार्टमेंट ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि राज्य में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 692 है। जिस तरह के तेजी में मामले बढ़ रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही है उसे देखकर लगता है कि रविवार रात 8 बजे आने वाले बुलेटिन में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी की पुष्टि हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

To Top