Uttarakhand News

रातों रात सोशल मीडिया के स्टार बने सोनू,Zomato ने ट्विटर पर लगाई DP

Ad

नई दिल्लीः सोशल मीडिया में एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। आज हम आपको जिस युवक के बारे में बताने जा रहे है वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। हम बात कर रहे हैं फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के राइडर सोनू की। उसके कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स सोनू की स्माइल और उसके बात करने के अंदाज पर फिदा हो चुके हैं. सोनू के वीडियो इस कदर वायरल हुए कि जोमैटो इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल की डिस्पले पिक्चर बदल डाली है। जोमैटो ने शुक्रवार को ट्विटर हैंडल की डिस्पले पिक्चर में सोनू की मुस्कुराते हुए तस्वीर लगाई और ट्वीट किया, ‘अब ये एक हैप्पी राइडर का फैन अकाउंट है’। इस हैंडल के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

बता दें कि सोनू का सबसे पहला वीडियो ‘टिकटॉक’ यूजर दानिश अंसारी ने रिकॉर्ड किया था। दानिश ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोनू का यह वीडियो रातों रात इंटरनेट पर वायरल हो गया। लोग सोनू की मुस्कान और उसके बात करने के अंदाज पर फिदा हो गए हैं। सोनू वीडियो में दानिश के सवालों के जवाब दे रहा है।

वीडियो में सोनू बता रहा है कि वह 12 घंटे काम करता है और इसके लिए उसे इंसेंटिव मिलाकर 350 रुपये मिलते हैं। दानिश सोनू से जब पूछता है कि कंपनी से कुछ खाने को मिल जाता है तो वह कहता है, ‘हां जो ऑर्डर कैंसिल होता है वो हो जाएगा अपना’। सोनू कहता है कि कंपनी से कोई परेशानी नहीं है। कंपनी पैसा और खाना, दोनों टाइम से देती है। सोनू के वायरल हो रहे वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं सोनी के कई Memes भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top