Uttarakhand News

पहाड़ की बेटी का कमाल, नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन

देहरादूनः  देवभूमि कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहीं हैं। राज्य कि बेटियां अपने सपने को पूरा करने के लिए हर चुनौतियों से लड़कर अपने सपनों की उड़ान भर रही हैं। एक बार फिर बेटी के परिश्रम ने देवभूमि का नाम रोशन किया है। चमोली की शिवानी बिष्ट ने ना सिर्फ क्षेत्र का बल्कि देश का मान भी बढ़ाया है। शिवानी का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

बता दें कि शिवानी बिष्ट सीमांत विकास खण्ड थराली के गुडम स्टेट गांव की रहने वाली हैं। वो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तलवाड़ी में कक्षा 11 में पढ़ती है। पिता कर्ण सिंह सीमा सड़क संगठन में डेली वेज कर्मचारी हैं। माता गृहणी है। शिवानी ने हाल ही में राज्य स्तरीय लंबी कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें वो पहला स्थान हासिल करने में सफल रहीं। अब शिवानी राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। शिवानी 11 से 15 दिसंबर को पंजाब के संगरूर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

शिवानी के चयन से परिवार बहुत खुश है। पिता कहते है कि मुझे पूरी उम्मीद है कि शिवानी राज्य का नाम रोशन कर के ही लौटेगी। वहीं राइंका तलवाड़ी के स्कूल प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह कोरंगा का कहना है कि शिवानी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करती रही है। क्षेत्र की जनता को भी बेटी पर गर्व है और सभी ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

photo source-rajyasameeksha

To Top