Uttarakhand News

रातों-रात सोशल मीडिया की स्टार बनी हरिद्वार की युवती, वीडियो हुआ वायरल

Ad

देहरादूनः आज सोशल मीडिया में इतनी ताकत है कि वह रातों रात किसी को भी स्टार बना देता है। युवा फैमस होने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर अपने हुनर का जलवा बिखरते हुए वीडियो पोस्ट करतें हैं। जो उन्हें रातो रात स्टार बना देता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। और वह है हरिद्वार की सोनम पाहवा का।

बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों सोनम पाहवा का जिम में एक्सरसाइज करने के साथ-साथ डांस को एंजॉय करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं सोनम पाहवा का कहना है कि ट्रेडमिल पर डांस के ये स्टेप करना उनके लिए आसान तो नहीं लेकिन मुश्किल भी नहीं थे। पिछले एक साल से हरिद्वार में प्रैक्टिस कर रही सोनम पाहवा का कहना है कि उन्हें जिम के साथ डांस करने में थोड़ी दिक्कत आई। लेकिन उनके पैशन और शौक ने उन्हें सोशल मीडिया पर स्टार बना दिया। ट्रेडमिल पर डांस स्टेप करना हर किसी की बस की बात नहीं और सोनम पाहवा के बैलेंस व अलग-अलग डांस स्टेप को देखकर सभी के होश उड़ गए है।

इतना ही नही पीएम मोदी के मिशन फिट इंडिया की मुहिम को बढ़ावा देते हुए सोनम पाहवा ने युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया है। वहीं सोनम पाहवा ने लोगों के लिए एक जरूरी राय भी दी है कि वे एक्सरसाइज के दौरान कोई भी ऐसे स्टेप बिना ट्रेनर या प्रैक्टिस के न करें, क्योंकि ये उनके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top