Uttarakhand News

उत्तराखंडः प्रवासियों के लिए 10 मई से चलेंगी ट्रेनें,लिस्ट में इन जिलों का नाम शामिल

Ad

उत्तराखंडः प्रवासियों के लिए 10 मई से चलेंगी ट्रेनें,लिस्ट में इन जिलों का नाम शामिल
amar ujala

हल्द्वानीः लॉकडाउन के वजह से राज्य के कई लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं। उत्तराखंड सरकार अपने लोगों को वापस लाने के लिए हर सभंव प्रयास कर रही है। उत्तराखंड से बाहर के राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दूसरे राज्यों मेें फंसे लोगों को वापस लाने के लिए 10 मई से स्पेशल ट्रेन चलेंगी। पहले चरण में स्पेशल ट्रेनों से करीब 7200 लोगों को उत्तराखंड लाने की योजना सरकार तैयार कर चुकी है है।

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने हरियाणा से 8000 से ज्यादा लोगों को वापस उत्तराखंड लाने के लिए ऑपरेशन गुरुग्राम तेज कर दिया है। रविवार से महाराष्ट्र गुजरात केरल और तेलंगाना में फंसे लोगों को उत्तराखंड लाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेज दिया है। अब तक पौने दो लाख से ज्यादा लोग घर वापसी के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

बता दें कि राज्य सरकार ने दिल्ली से देहरादून, दिल्ली से हल्द्वानी, चंडीगढ़ से देहरादून, लखनऊ से देहरादून, लखनऊ से हल्द्वानी, जयपुर से देहरादून, जयपुर से हल्द्वानी, मुम्बई से देहरादून, मुम्बई से हल्द्वानी, भोपाल से देहरादून, बैंगलोर से देहरादून और अहमदाबाद से देहरादून के लिए ट्रेन चलाने का अनुरोध रेलमंत्रालय से किया था।सरकार ने ट्रेन से प्रवासियों को लाने की योजना बनाई है और आगे के अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top