Uttarakhand News

उत्तराखंड खबर: धीरे-धीरे खोले जाएंगे ये जिले, इन जिलों का नाम है शामिल

Ad

देहरादून: शनिवार को पहली राहत की खबर ये सामने आई कि शर्तों के साथ दुकाने खुल सकती हैं। यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है। इसी तरह से उत्तराखंड सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है और कुछ जिलों को वह राहत देने वाला है। लॉकडाउन के बीच राज्य सरकार ने अहम फैसला लेने वाली है।

फिलहाल उत्तराखंड में 8 ऐसे जिले हैं जो ग्रीन जोन के अंदर आते हैं। जहां पिछले 24 दिन से कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं हैं। इस लिस्ट में चंपावत, टिहरी,चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। पौड़ी भी इस लिस्ट में है, यहां एक कोरोना वायरस का मामला सामने आया था और उस मरीज ने भी इस बीमारी को मात दे दी है।

जबकि ऊधमसिंह नगर में 21 और अल्मोड़ा में 19 दिनों से कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया है जल्दी ये भी ग्रीन जोन में आ सकते हैं। सरकार धीरे-धीरे इस सभी जिलों को खोलने वाली है जहां हालात अच्छे हैं। बता दें कि

शुक्रवार को उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी एक शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना के मामले 48 हो गए हैं। अब तक संक्रमित हुए 48 लोगों में से 25 ठीक हो चुके हैं। 23 मरीज ही देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जनपद के अस्पतालों में भर्ती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top