Uttarakhand News

महेंद्र सिंह धोनी का सहयोग, उत्तराखंड को मिले दो नए चहरे

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का परचम लेहरा रहे हैं। आज राज्य का युवा मोडलिंग फील्ड में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। बता दें की हिमालयन बज की ओर से हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2020 ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमे सुबोध ने मिस्टर उत्तराखंड 2020 का खिताब जीता। वहीं मोनाल को मिस उत्तराखंड 2020 चुनी गईं। 

बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन एमएस धोनी के सहयोग से किया गया। शो में उत्तराखंड के साथ-साथ दिल्ली और मुंबई जैसे अन्य शहरों से प्रतियोगियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगियों को फैशन उद्योग के पेशेवरों द्वारा 7 दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण मिला।  

कार्यक्रम में फाउंडर इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक और उद्यमी आकाश गुप्ता, मिस्टर अर्थ अभिषेक कपूर और एचओडी फैशन डिजाइन देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन दीपा आर्या निर्णायक के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर निर्देशक हिमालयन बज़ गौरव सिंह का कहना है कि मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि इस प्रतियोगीता के जरिए युवा पीड़ी के सपनों को एक नई उड़ान मिलेगी।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top