Uttarakhand News

पहाड़ की बेटी ने 15 मिनट की फिल्म न्यू बोर्न मदर से जीत लिया लाखों को का दिल

Ad

देहरादून: राज्य की प्रतिभा फिल्मी पर्दे पर भी खूब नाम कमा रहे हैं। उत्तराखण्ड का सौभाग्य है कि कम संसाधनों के बाद भी यहां के युवा नाम कमा रहे हैं। यही नहीं इनकी कामयाबी युवा पीढी के लिए उदाहरण पेश कर रही है।  स्वाति सेमवाल शॉर्ट फिल्में बनाने के लिए जानी जाती है। निर्देशक व अभिनेत्री स्वाति सेमवाल एक बार फिर अपनी फिल्म के कारण सुर्खियों में है। उनकी फिल्म ‘न्यू बोर्न मदर’ पांच दिन पहले रिलीज हुई और कहानी ने काफी लोगों को प्रभावित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस फिल्म में उन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है जो बच्चे के जन्म के बाद मदर लाइफ से खुश नहीं रहती है। इस कारण से वो तनाव का शिकार होती है। इस शॉर्ट फिल्म को यूट्यूब पर करीब 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार करन वाही और पूजा गौर ने निभाया है।

देहरादून की रहने वाली स्वाति इस फिल्म की कहानी पर प्रकाश डालते हुए बताती है कि जब घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तो सभी बेहद खुश होते हैं। हर जगह खुशी का माहौल होता है। लेकिन हमें उस तरफ भी प्रकाश डालने की जरूरत है जहां महिला इसके बाद तनाव में चले जाती है। समाज में ऐसे भी केस हैं, जिनमें 40 से 50 प्रतिशत महिलाएं जब पहली बार किसी बच्चे को जन्म देती हैं तो उसके बाद उनकी जिंदगी में आए बदलाव के चलते वे तनाव में चली जाती हैं।

स्वाति सेमवाल कहती है कि उन्हें इस तरह के विषयों में काम करना बेहद पसंद है। उन्होंने सभी उत्तराखंड वासियों से इस फिल्म को देखने की अपील की है। इससे पहले भी स्वाति समीरा, अब्नॉर्मल, किरदार का निर्देशन कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। स्वाति की यह फिल्म उस तरफ भी प्रकाश डाल रही है जहां महिलाओं को परिवार के दवाब में आकर मां बनना पड़ता है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top