Uttarakhand News

पहली बार उत्तराखंड से यात्रियों को लेकर रवाना हुई ट्रेन,लोग बोले Thank You

Ad

पहली बार उत्तराखंड से यात्रियों को लेकर रवाना हुई ट्रेन,लोग बोले Thank You

देहरादूनः पूरे देश में लॉकडाउन 4 लागू कर दिया गया है। लॉकडाउन 4 में काफी हद तक छूट दी गई है। वहीं ट्रैनो के जरिए प्रवासियों को उनके राज्य तक पहुंचाने का सिलसिला भी तेज हो गया है। उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान ट्रेन सेवाऐं बंद कर दी गई थी। लेकिन लॉकडाउन लागू होने के बाद पहली बार दून रेलवे स्टेशन से मणिपुर के 402 यात्रियों को लेकर ट्रेन रवाना की गई। इस ट्रेन में ज़्यादातर छात्र और पर्यटक शामिल थे। जो लॉकडाउन के बीच यहीं फंस गए थे। यात्रियों ने भेजे जाने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया है। वहीं यात्रियों के चेहरों पर खुशी भी दिखाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कोरोना संक्रमण के 97 के सामने आ चुके हैं। उत्तराखंड में 52 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है।अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस 02,देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस 47,हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस 07, नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस 16,पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस 02, ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस 19 और उत्तरकाशी दो और चमोली में एक मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top