Uttarakhand News

उत्तराखंड में दरोगाओं का तबादला , देखें नई सूची…

Ad

नैनीतालः लम्बे समय से एक ही जिले में काम कर रहे इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के पद पर ड्यूटी दे रहे पुलिस प्रशासन के जवानों का अब जल्द ही तबादला करने की घोषणा कर दी गई है। जिसमें कुमाऊं के दस निरीक्षकों के नाम दिये गये है । उत्तराखंड में आम चुनाव के चलते काफी समय से कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के तबादले रोके गये थे। जिसके बाद कई दरोगा अपनी ड्यूटी तीन साल पूरे हो जाने के बाद भी तबादले नही कर पाये थे, दअरसल हर दरोगा को तीन साल में अपने जिले से दूसरे जिले पर भेजा जाता है । पर इस बार पुलिस प्रशासन को जिले की जगह दूसरे विधानसभा क्षेत्र में भेजा जा रहा है।आयोग का एक नियम यह भी है कि जिस दरोगा की ड्यूटी इससे पहले विधानसभा में लगाई गई थी। इस बार दूसरे विधानसभा मे लगाई जायेगी । चम्पावत में तैनात तीन दरोगाओं की सूची डीआइजी कार्यालय पहुच भी चुकी है । जबकि नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में जमे दारोगा एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे में तबादला कराने की जुगत में लगे हैं। डीआइजी अजय जोशी का कहना है कि जिलों से दारोगाओं की सूची मांगी गई है। चम्पावत से सूची प्राप्त हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को जारी सूची के अनुसार निरीक्षक संजय गब्र्याल को अल्मोड़ा से ऊधमसिंह नगर, अजय लाल साह को अल्मोड़ा से पिथौरागढ़, ध्यान सिंह को पिथौरागढ़ से नैनीताल, ओमप्रकाश को ऊधमसिंह नगर से पिथौरागढ़, योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल, दौलत राम वर्मा को ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा, आशुतोष कुमार सिंह को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल, उमेद सिंह दानू को नैनीताल से ऊधमसिंह नगर, नरेश चौहान को नैनीताल से बागेश्वर, नित्यानंद पंत को नैनीताल से अल्मोड़ा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक विपिन पंत का ऊधमसिंह नगर तबादला निरस्त करते हुए नैनीताल से चम्पावत, ऊधमसिंह नगर में एसआइटी प्रभारी बलजीत भाकुनी को डीआइजी कैंप ऑफिस हल्द्वानी से संबद्ध किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top