Uttarakhand News

आगरा से जोशीमठ पहुंचे सेना के दो जवान कोरोना पॉजिटिव निकले

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रिकवरी रेट 60 से नीचे आ गया है। कोरोना वायरस के चलते मौत का नंबर भी 70 से ऊपर चले गया है। कोरोना वायरस के केस उन लोगों में ज्यादा देखे जा रहे हैं जो बाहर से उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। राज्य में संपर्क में आने के वजह से कोरोना वायरस फैल रहा है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु लगातार फैसले सरकार की ओर से लिए जा रहे हैं। राज्य में कोरोना वायरस के चलते बिना पास के एंट्री नहीं है, वहीं एक दिन में 1500 लोगों क ही एंट्री दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली जिले जोशीमठ से बाहर से पहुंचे दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। दोनों सेना के जवान हैं जो उत्तर प्रदेश के आगरा से उत्तराखंड पहुंचे थे। जिले में लौटने के बाद उनमें कोरोना वायरस के लक्ष्यण देखे गए और सैंपल लिए गए। दोनों के सैंपल पॉजिटिव आए। दोनों जवानों को सेना अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। दोनों जवान किस-किस के संपर्क में आए थे ये डिटेल निकाली जा रही है।

गुरुवार को 199 और में कोरोना की पुष्टि हुई। उत्‍तराखंड में अब तक कोरोना के कुल 7065 मामले आ चुके हैं। इनमें 3996 ठीक हो गए हैं। 2955 मरीज विभिन्न अस्पतालों व कोविड-केयर सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 38 राज्य से बाहर जा चुके हैं। वहीं, 76 मरीजों की मौत भी चुकी है। गुरुवार को 199 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 74 देहरादून में सामने आए हैं। इसके अलावा 47 मामले हरिद्वार, 26 नैनीताल, 17 चंपावत, 09 पिथौरागढ़,  07 उत्‍तरकाशी, 06 चमोली, 4 पौड़ी, 3-3 रुद्रप्रयाग और यूएसनगर, 2 बागेश्‍वर और एक अल्‍मोड़ा में सामने आए हैं। वहीं, 185 लोग ठीक हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top