Uttarakhand News

जम्मू-कश्मीर में Pakistan की नापाक हरकत, उत्तराखंड के रहने वाले दो जवान शहीद

Ad

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में Pakistan की नापाक हरकत का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने अपने दो जवाब खो दिए। खबर के अनुसार शुक्रवार को Pakistan ने बारामूला जिला के उरी सेक्टर में फायरिंग की थी। दोनों ही जवान उत्तराखंड के रहने वाले थे। उनकी पहचान गोकर्ण सिंह पिथौरागढ़ के थल के निवासी है और शंकर मेहरा गंगोलीहाट के रूप में हुई है। वह कुमाऊं रेजीमेंट के जवान हैं। इस फायरिंग में चार सैनिक घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, हालांकि शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया। दो सैनिकों का इलाज चल रहा उनकी पहचान हवलदार नारायण सिंह और नायक प्रदीप भट्ट के रूप में हुई है।

सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तान शुक्रवार से ही उरी बॉर्डर को निशाना बनाते हुए लगातार फायरिंग कर रहा है। इस फायरिग में सैनिक और स्थानीय लोग जख्मी हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि नागरिक इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग से लोग दशहत में आ गए। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में चरुंडा, बटग्रान, हथलंगा, मोथल, सहूरा, सिलिकोट, बालाकोट, नाम्बला और गरकोट जैसे गांव चपेट में आए। देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है और हमारे सैनिक बॉर्डर पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। हल्द्वानी लाइव की टीम अपने वीर जवानों को सलाम करती है। आप हैं तभी हम लोग सुरक्षित हैं। आप सभी का बलिदान देश के इतिहास में अमर रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में Pakistan की नापक हरकत, उत्तराखंड के रहने वाले दो जवान शहीद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top