Uttarakhand News

हैदराबाद और गोवा से उत्तराखंड के लिए चलेगी ट्रेन, थोड़ी देर पहले मिला है अपडेट

Ad

हैदराबाद और गोवा से उत्तराखंड के लिए चलेगी ट्रेन, थोड़ी देर पहले मिला है अपडेट

लॉकडाउन में बाहर फंसे लोगों को उत्तराखंड वापस लाने के लिए सरकार बस और रेलवे की मदद ले रही है। प्रवासी पुणे, बेंगलूरू, सूरत उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। जयपुर और अहमदाबाद से भी ट्रेन प्रवासियों को लेकर उत्तराखंड पहुंचेगी। इस क्रम में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हैदाराबाद और गोवा में फंसे लोगों के लिए एक ट्रेन चलने वाली है। यह जानकारी उत्तराखंड पुलिस ने दी है। हैदराबाद की ट्रेन शनिवार रात 8 बजे चलेगी। इस ट्रेन में 1600 प्रवासी सवार होंगे। वहीं रविवार को एक ट्रेन गोवा के मडगांव स्टेशन से चलेगी। दोनों ही ट्रेन हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के प्रवासियों के लिए सूरत से काठगोदाम, सूरत से हरिद्वार, पुणे से हरिद्वार, बेंगलूरु से हरिद्नार, जयपुर से हरिद्वार और अहमदाबाद से लालकुआं के लिए ट्रेन चली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/uttarakhandpolice/posts/2901842766568587

आंकड़ों की तरफ नजर डाले दो उत्तराखंड के करीब 2 लाख से ज्यादा प्रवासी दूसरे राज्यों में फंसे हैं। कोरोना वायरस के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन लगा है और इसके बाद से तमाम यातायात बंद हो गए हैं। शासन और प्रशासन ने उत्तराखंड पहुंचे वाले प्रवासियों के मेडिकल चैकअप की व्यवस्था भी की हुई है और इसके बाद उन्हें क्वारंटइन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top