Uttarakhand News

दिल्ली में चल रही हिंसा के बाद अब उत्तराखंड के इस जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर

Ad

रुद्रपुरः नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध को लेकर दिल्ली में चल रही हिंसा से पूरा देश सहमा हुआ है। दिल्ली में हो रही हिंसा को देखते हुए ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने सभी थाना, कोतवाली पुलिस ने सजग रहने और अतिसंवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी ने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि जिले में लोगों में सीएए को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी करहर थाना, कोतवाली पुलिस को चौकन्ना रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया माहौल खराब करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया में गलत प्रचार करने वालों पर भी टीमें नजरें बनाए हुए हैं। खुफिया विभाग की टीम जिले में होने वाली हर गतिविधियों पर पल-पल नजर रख रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top