Uttarakhand News

बाजपुर बचाओ मुहिम,सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने साधा निशाना

Ad

बाजपुर बचाओ मुहिम के तहत जबाब दो- इन्साफ दो आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा के सामने तीन घंटे तक धरना दिया। बीस गांव व नगर क्षेत्र की 5838 एकड़ भूमि प्रकरण को लेकर जबाब दो आंदोलन के संयोजक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जगतार सिंह बाजवा और पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुनीता टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि उत्पादन मंडी समिति के प्रांगण में पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार आम जनता के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों के बारे में सोच रही है। इतने वक्त से इंसाफ की मांग बाजपुर में हो रही है लेकिन सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया। एक व्यक्ति अपनी जिंदगी की कमाई पूंजी लगाकर भूमि लेकर घर बनाता है। यह हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो… क्या सरकार की चुपी को हम ये समझे कि आम इंसान सपने देखना छोड़ दे… उन्होंने कहा कि इस स्थिति ने पूरे बाजपुर में भय का माहौल बनाकर रख दिया है जो लोगों को मानसिक रूप से भी परेशान कर रहा है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बेदी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन, जिला महामंत्री, प्रेम यादव, सीड एसोसिएशन अध्यक्ष दर्शनलाल गोयल,प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूरन सिंह,रेशम यादव ,सौरव नेगी कुमाऊं मंडल छात्र महासंघ पूर्व अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सुनील पाठक ,वीरेन्द्र सिंह ,संदीप गोयल ,माइकल मेसी ,आरव सैनी, गुरनाम सिंह, धर्मवीर ,सुरेश कुमार ,जिला सचिव प्रिसदास, नगर महामंत्री राजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top