Uttarakhand News

उत्तराखंड: 25 मार्च से विधानसभा सत्र, बुखार हुआ तो नहीं मिलेगी एंट्री

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस का खौफ पूरे देश में फैल रहा है। लगातार मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी देहरादून स्थित विधानसभा में 25 मार्च से शुरू होगा। कोरोना से सत्र को दूर रखने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले सत्र में केवल विधानसभा सदस्यों और आला अफसरों ही मौजूद रह सकते हैं।

सत्र के पहले दिन से ही विधानसभा के प्रवेश द्वारों में स्वास्थ्य जांचने की कड़ी व्यवस्था होगी। जबकि उन सभी की परिसर में एंट्री नहीं होगी, जिन्हें बुखार होगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सत्र को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं। इसके लिए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विधानसभा को बाहर और भीतर पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। यह काम 24 मार्च तक जारी रहेगी। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले पीठ और सदस्यों के बैठने वाले स्थान सभा मंडप को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। फिलहाल, पूरी विधानसभा में युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है।

खबर ये भी है कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सत्र को एक दिन का किया जा सकता है। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि सत्र की अवधि के बारे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में निर्णय होगा, अभी प्लानिंग तीन दिन के सत्र के हिसाब से की जा रही है। लेकिन अभी जो कार्यक्रम प्राप्त हुआ है वह तीन दिन का है। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक 24 मार्च को विधानसभा भवन में अपराह्न 5.30 बजे रखी गई है। स्पीकर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह व गोविंद सिंह कुंजवाल तथा भाजपा विधायक खजान दास उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा 25 मार्च से विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top