Uttarakhand News

Uttarakhand Open University: स्थगित हुई सेमेस्टर परीक्षाएं

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए रोजाना बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इन दिनों विद्यार्थियों की परीक्षाओं और प्रवेश को लेकर काफी अपेडट सामने आ रहा है। रोजाना फैसलों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस क्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने सुरक्षा को ध्यान पर रखते हुए अहम फैसला लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं जो छह जुलाई होनी थी उन्हें स्थगित कर दिया गया है। यह आदेश जारी कर दिया गया है। मुक्त विवि की ओर से लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक 1.0 की प्रक्रिया के तहत सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जानी थीं। इसकी तैयारियां भी चल रही थी। 30 जून तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसलाएमएचआरडी की ओर से लिया गया है। इसके बाद भी आगे का फैसला आना बाकी है। इसलिए मुक्त विश्वविद्यालय ने फिलहाल परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।  परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, परिस्थितियां अनुकूल होने और उत्तराखंड सरकार व केंद्र सरकार से मिलने वाले दिशा-निर्देशों के बाद परीक्षाओं की तिथि दोबारा जारी की जाएगी।

कुछ ही दिन पहले उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश ओपन को लेकर अपडेट आया था जो कि एक जुलाई से शुरू हो रहा है। विद्यार्थी केवल ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top