Uttarakhand News

वाह उत्तराखंड पुलिस,आमा को पहुंचाया घर,कहा- हम आपकी सेवा के लिए ही तो हैं

Ad

वाह उत्तराखंड पुलिस,आमा को पहुंचाया घर,कहा- हम आपकी सेवा के लिए ही तो हैं

हल्द्वानीः कोरोना वायरस ने पूरे देश में आतंक फैला रखा है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस हर संभव कार्य कर रही है। जब भी राज्य में कोई आपदा आती है तो उत्तराखंड पुलिस हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे आई है। राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस कोरोना वायरस से लड़न के लिए और लोगों को इस माहामारी से बचाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस ने एक मिसाल पेश की है। आज हम आपको जिस खबर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। उसे सुनकर आपको भी उत्तराखंड पुलिस पर गर्व होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अल्मोड़ा के ग्राम बगड़ी में लॉकडाउन ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी फिरोज आलम, महिला कान्सटेबल सरोज मेहता और कान्सटेबल अनुज त्यागी को एक बुजुर्ग महिला पैदल जाते हुए दिखायी दी। पुलिस ने महिला से बातचीत की तो महिला ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। और खाना पीने के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं है। और यह सुनकर हमारी पुलिस टीम ने कहा- अम्मा हमारे होते हुए आप क्यों परेशान होती हो, हम हैं। और अम्मा को गाड़ी में बैठा लिया और अम्मा को अपने निजी वाहन से खीड़ा से 25 किलोमीटर दूर उनके गॉव मल्ली किरौली द्वाराहाट में उनके घर सुरक्षित पहुंचाया। इतना ही नही महिला को एक महीने का राशन, अन्य खर्च हेतु कुछ धनराशि देकर कहा कि अम्मा भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो आप हमसे सम्पर्क करे। बुजुर्ग महिला ने उत्तराखंड पुलिस के जवानों का धन्यावद किया और आशीर्वाद दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top