Uttarakhand News

मणिपुर में उत्तराखंड का लाल शहीद, 2 महीने बाद होनी थी शादी

Ad

मणिपुर में उत्तराखंड का लाल शहीद, 2 महीने बाद होनी थी शादी

उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। पौड़ी गढ़वाल जिले के भैंसोड़ा गांव के हर्षपति सिंह असम राइफल्स के जवान थे। 24 साल के हर्षपति इकलौते बेटे थे। और उनकी अक्टूबर में शादी होनी थी। जैसे ही बेटे की शहादत की खबर सामने आई तो उनके घर में मातम पसर गया है। परिवार वाले सदमे में हैं। वहीं गांव में शोक छाया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 39 असम राइफल के जवान मणिपुर में शहीद हो गए है। अभी उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। हर्षपति सिंह इन दिनों मणिपुर में तैनात थे। हर्षपति सिंह की शादी मई में होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से अब उनकी शादी अक्टुबर में होनी थी। हर्षपति सिंह अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी 4 बहने हैं। सभी बहनों की शादी हो गई है। शहादत की खबर जैसे ही आज उनके घर पहुंची, तो वहां मातम पसर गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top