Nainital-Haldwani News

कम नहीं हो रहा है उत्तराखण्ड में ठंड का प्रकोप, हल्द्वानी में भी पारा गिरा

नैनीताल: उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में हैं। ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोग सूर्य उदय का इंतजार करते हैं और पारा रोजाना नीचे गिर रहा है। बर्फीली हवाओं ने लोगों को घर के अंदर बंद कर दिया है। कई जिलों में ठंड के वजह से स्कूलों में अवकाश घोषित की गई है। बात शनिवार की करें तो शनिवार को राजधानी हल्द्वानी समेत आसपास के इलाकों में कुछ धूप खिली लेकिन बाद में कोहरा आ गया।

हल्द्वानी सहित ऋषिकेश, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। राज्य में सर्दी से लोग परेशान रहे। चमोली जिले के गोपेश्वर में शनिवार की सुबह तापमान चार डिग्री रहा। जोशीमठ में दो डिग्री रहा। बदरीनाथ धाम में तापमान माइनस छह डिग्री पहुंच गया है। हेमकुंड में माइनस 13 डिग्री, सतोपंथ में माइनस 14 डिग्री, घाट विकास खंड के रामणी गांव में माइनस एक डिग्री, पोखरी  के मोहनखाल क्षेत्र में एक डिग्री, लोहाजंग में एक डिग्री और पाणा-ईराणी माइनस दो डिग्री तापमान रहा।

पहाड़ी क्षेत्रों की बात करें तो रुद्रप्रयाग जिले में मौसम सुहावना रहा। यहां धूप खिली । जनपद में केदारनाथ के अलावा अन्य जगहों पर तापमान सामान्य है। टिहरी जिले सुबह से धूप खिली है। बड़कोट यमुनोत्री घाटी में सुबह से चटख धूप खिली हुई.है।

रुद्रपुर तराई में शनिवार को लोगों का सामना कोहरे से हुआ। रुद्रपुर में घने कोहरे से सड़कों पर वाहनों की गति काफी धीमी रही। शुक्रवार को धूप ने लोगों को ठंड से हल्की राहत दी। लेकिन शनिवार की सुबह घने कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली। सड़कों पर स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिखे। उधर, कोहरे का असर रेल व रोडवेज बसों पर भी पड़ा। नियत समय से देरी पर रेल व बसें पहुंची। ठंड से राहत फिलहाल नहीं मिलने वाली हैं। उनका कहना है राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का।

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक और दो जनवरी को बारिश होने के साथ ही 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं हिमालयी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के से दोपहर तक बर्फीला तूफान आया। इसे देखते हुए प्रशासन ने सरकारी मशीनरी को अलर्ट कर दिया है। बर्फीले तूफान और रात को पड़ रहे पाले से ठंड में काफी इजाफा हो गया है।

To Top