Uttarakhand News

अन्य राज्यों ने भी माना उत्तराखंड के IT प्रोजेक्ट ने डिजिटल भारत के सपनों को दी उड़ान

Ad

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के नव नियुक्त आई.टी सलाहकार रविन्द्र दत्त ने सूचना भवन निदेशालय में सूचना विभाग के आधुनिकरण हेतु एन.आई.सी (नेशनल इंफार्मेटिक्स सेन्टर) के अधिकारियों एवं सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। सूचना विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल चन्दोला ने नव नियुक्त आई0टी0 सलाहकार रविन्द्र दत्त का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आई0टी0 के क्षेत्र में उनके अभिनव प्रयोग प्रदेश में मिशाल है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए लांच करे गए लोकप्रिय प्रोजेक्ट ‘1905‘‘ हेल्पलाइन जैसे जनहितकारी IT प्रोजेक्ट देश मे दूसरे प्रदेशों के लिए Inspiration का स्रोत बन गये हैं। रवीन्द्र दत्त ने कहा मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश डिजिटल इंडिया और ई- गवर्नेन्स को प्रदेश में लागू करने में भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।

रवींद्र दत्त ने कहा कि सूचना विभाग का मुख्य कार्य राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ ही मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रीगण, मुख्य सचिव की प्रेस कवरेज आदि को मीडिया तथा जनता तक पहुंचाना हैं। राज्य सरकार का अति महत्वपूर्ण विभाग होने के नाते विभाग को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और साफ्टवेयर से अपग्रेड करने की बेहद सख्त आवश्यकता है। वर्तमान समय में विभाग को आधुनिक होने की आवश्यकता है। विभाग को डिजीटिलाइज करना होगा। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग जनता और सरकार के मध्य महत्वपूर्ण कार्य करता है। विभागीय अधिकारियों से लिये गये सुझावों पर विचारविमर्श किया जायेगा।

सूचना विभाग के आधुनिकरण हेतु जो भी सम्भव हो सकेगा वह किया जायेगा। एन0आई0सी0 और आईटीडीए से जो भी सहायता होगी वह की जायेगी। प्रेस नोट, फोटो, विडियो सहित अन्य विभागीय डाटा को डिजीटालइजेशन कर आधुनिक रूप देना होगा। विभागीय वैबसाईट को और आधुनिक बनाया जायेगा।अपर निदेशक डॉ0 अनिल चन्दोला सहित अन्य अधिकारियों ने रविन्द्र दत्त को विभाग के आधुनिकीकरण एवं डाटा रिकार्ड में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।बैठक में एन.आई.सी. के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top