Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में इंदिरा नगर और उजाला नगर कंटेनमेंट जोन घोषित

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नैनीताल जिले में पिछले कुछ दिन से लगातार मामले सामने आ रहे हैं। कुछ मामले तो बिना ट्रैवल हिस्ट्री के भी हैं, एक केस में मरीज की मौत हुई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला अधिकारी सविन बंसल ने हल्द्वानी शहर के इंदिरा नगर और उजाला नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कंटनेमेंट एरिया में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कोई बाहरी व्यक्ति भी वहां नहीं जा सकेगा। बता दें कि इंदिरा नगर में एक गर्भवती कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उसको 24 जून को एसटीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सामान्य महिलाओं के साथ भर्ती किया गया था। 24 को ही उसका प्रसव हो गया था और 25 को आई रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव आई थी। कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया था। महिला के संपर्क में आए सात लोग पॉजिटिव निकले थे। बाद में संपर्क में आए 13 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 29 जून को उजाला नगर की दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। आज उनके संपर्क में आए 11 लोग भी पॉजिटिव मिले।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top