Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश का कहर, भूस्खलन में घर दबा, दो लोग लापता

Ad

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में लगातार भरी बारिश से खूब तबाही मची हुई है। पिथौरागढ़ जिले में बंगापानी तहसील के धामी गांव के भ्यौला तोक में भूस्खलन से एक घर मलबे में दब गया। इस घटना में परिवार के दो लोग लापता हो गए है। रविवार रात भारी वर्षा के कारण गांव के लोगों को इस घटना के बारे में पता नहीं चल पाया। जब सुबह गांव वालों ने देखा तो घर की जगह पर मलबा पसरा हुआ था। राहत बचाव कार्य जारी है। पर अभी तक लापता लोगो का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। टीमें लगातार लोगो को खोजने में लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में मां यमुना के शीतकालीन मंदिर खरसालीगांव के परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही यहां यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोटी के पास मलबा आने से रविवार रात से बंद पड़ा है। देर रात भारी बारिश के दौरान मसूरी हैप्पी वैली एकेडमी के पास एक बड़ा पेड़ धराशायी हो गया। जिस कारण विद्युत सेवाएं ठप हो गईं। दूसरी ओर गनहिल में भी एक पेड़ गिरने की सूचना है। मसूरी वन विभाग की टीम द्वारा पेड़ काटकर हटाने का काम किया जा रहा है। 

आपको बता की मौसम विभाग ने एक राहत की ख़बर देते हुए कहा की प्रदेशभर में आगामी 30 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। विभाग के मुताबिक फिलहाल किसी भी जिले में भारी बारिश के आसार नहीं हैं।

प्रदेश भर में मानसूनी बारिश का सिलसिला बरकरार है। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले सप्ताह में भी बारिश का सिलसिला प्रदेशभर में जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को प्रदेश के कुमांऊ मंडल में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। गढ़वाल मंडल में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top