Uttarakhand News

उत्तराखंडः पहाड़ में घास लेने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत

Ad

नैनातालः अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आ रही है। हीरा रावत गांव की महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थी। वो बांज की पत्तियां काटने के लिए पेड़ में चढ़ीं, लेकिन तभी महिला का पांव फिसल गया। हीरा देवी जमीन पर गिर गईं और लुढ़कते हुए काफी दूर पहुंच गईं। बेहोश हीरा देवी को ग्रामीण तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान हीरा देवी ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि हीरा देवी बरल गांव में रहती थीं। हीरा के पति किशन सिंह रावत असम राइफल्स में तैनात हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक महिला की दो बेटियों की शादी हो गई है और बेटा देहरादून में जॉब करता है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top