Uttarakhand News

Uttarakhand: डिस्चार्ज होने से पहले आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला गायब हो गई

Ad

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय से सोमवार को एक खबर सामने आई थी जिसने सभी को परेशान किया। एक महिला जो आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती थी वह बिना सूचना दिए निकल गई। इसके बाद परिसर में वक्त अफरा-तफरी मच गई। हालांकि महिला की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वह 15 मई से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी।हॉस्पिटल के स्टाफ से राहत की सांस तब ली जब कुछ देर बाद ही वह गेट के पास मिली। कर्मचारी उसे वापस वार्ड में लाए। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि महिला बिना बताए नीचे चली गई थी। जिसे बाद में डिस्चार्ज कर उसके घर पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार आजाद नगर कॉलोनी निवासी महिला कोरोना संदिग्ध पाई गई थी। इसके बाद उसे दून अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। महिला के साथ उसका छोटा बच्चा भी था। महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और सोमवार को उसे डिस्चार्ज किया जाना था। आने के बाद सोमवार सुबह उसे अस्पताल से डिस्चार्ज होना था।

वार्ड में ड्यूटी पर तैनात नर्स ने डिस्चार्ज की प्रक्रिया कर रही थी। इसी दौरान महिला गायब हो गई। इस सूचना के सामने आने के बाद हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने उसे ढूंढा और उसके पति को फोन किया। कुछ देर बाद महिला अस्पताल के गेट नंबर दो के बाहर ही मिल गई। उन्हें वापस लाकर घर पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top