Uttarakhand News

उत्तराखंडः दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Ad

देहरादूनः हमारे देश में दहेज प्रथा एक कलंक है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन दहेज की वजह से ना जाने कितनी बेटियों को इसका खामियाजना भूगतना पड़ता है। बेटियों पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाता है, अगर वे नहीं लातीं तो उन्हें जिंदा जला दिया जाता है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ हरिद्वार में। जहां दहेज में एक लाख रुपये और बाइक ना मिलने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया। विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि घटना ज्वालापुर क्षेत्र की है। जहां डोगरिला बस्ती अहबाबनगर में रहने वाले नईम का निकाह बिजनौर की रहने वाली शाइस्ता से हुआ था। निकाह को छह महीने ही हुए थे। शादी के बाद से ही ससुराल वाले शाइस्ता पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। वो एक लाख रुपये और बाइक की डिमांड कर रह थे। शाइस्ता ने विरोध किया तो तीन दिन पहले ससुराल वालों ने शाइस्ता पर उसे जिंदा जला दिया। इससे पीड़ित 50 फीसदी तक झुलस गई है। उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति नईम, सास शबनम, देवर वसीम और ननद फराह के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top