Uttarakhand News

उत्तराखंड में होम क्वारंटाइन में रह रहे युवक की मौत,नाली के पास मिला शव

उत्तराखंड में होम क्वारंटाइन में रह रहे युवक की मौत,नाली के पास मिला शव

बागेश्वरः राज्य में प्रवासियों का लगातार आना जारी है। बागेश्वर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां गोल क्षेत्र के बड गांव में एक प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रवासी युवक मुंबई से लौटा था। उसे होम क्वारंटाइन किया गया थे। गुरुवार को उसका शव एक नाली के पास पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि गागरीगोल के बंड गांव में जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू का परिवार रहता है। दीपू मुंबई में एक रिजॉर्ट में जॉब करता था। लॉकडाउन के चलते दीपू मुंबई से गांव वापस लौट आया।गांव लौटने पर उसे 14 दिन के लिए कौसाना में क्वारंटाइन में रखा गया। क्वारंटाइन समय पूरा होने पर वो बीते दिन अपने गांव लौटा और तब से वो होम क्वारंटाइन में था। गुरुवार को दीपू का शव घर के नीचे से जाने वाली नाली के किनारे पड़ा मिला। पत्नी का कहना है कि दीपू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। दीपू की उम्र 30 साल थी। दीपू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

To Top