Uttarakhand News

इस तरह एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ जा रहा था विदेशी नागरिक,पुलिस ने पकड़ा

Ad

इस तरह एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ जा रहा था विदेशी नागरिक,पुलिस ने पकड़ा

देहरादूनः कोरोना ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के वजह से कई विदेशी पर्यटक उत्तराखंड में फंसे हैं। कई विदेशी नागरिक अपने आप को उत्तराखंड में ज्यादा महफूस समझ रहें हैं। क्योकिं उनके देश और भारत के मुकाबले उत्तराखंड कोरोना को लगातार हराने में कामयाब रहा है। इतना ही नही कई विदेशी नागरिक कोरोना संकट के खत्म होने तक यहीं रहना चाहते हैं। ऐसी ही एक खबर उत्तराकाशी से सामने आई है जहां पुलिस ने एक यूक्रेनी नागरिक को हिरासत में लिया है। विदेशी नागरिक पैदल-पैदल जखोली की तरफ जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मामला पुरोला का है। जहां सुनाली गांव में घुंडाड़ा खड्ड के पास एक यूक्रेनी नागरिक के होने की सूचना मिली। वो हरिद्वार से होते हुए पुरोला पहुंचा था। इसके बाद वो पुरोला में वो सुनाली गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उसे देखते ही रोक लिया। और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और यूक्रेनी नागरिक को हिरासत में ले लिया।

बता दें कि एसडीएम मनीष कुमार का कहना है कि यूक्रेनी नागरिक हरिद्वार में क्वारंटाइन समय पूरा करने के बाद जखोली जा रहा था। उसके पास पैसे खत्म हो गए थे। इसी वजह से वो लिफ्ट और पैदल चलकर सफर तय कर रहा था। पुलिस ने बताया कि यूक्रेनी नागरिक के पास 5 साल का वीजा है। फिलहाल विदेशी युवक को गढ़वाल मंडल विकास निगम के बंगले में ठहराया गया है। और युवक का नाम विक्टर बताया जा रहा है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top