Uttarakhand News

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 युवकों की मौके पर ही मौत

Ad

हल्द्वानीः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों के वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादस उधमसिंह नगर जिले से सामने आया है। जहां सितारगंज में किच्छा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि पचपेड़ा गांव के रहने वाले कुंवर, बबलू और मोहन एक बाइक से वीरेंद्र नगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकाें को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए। तीनों काफी दूर तक घिसटते भी गए जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक युवकों के परिवारवालों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top