Uttarakhand News

उत्तराखंडः अचानक घर पहुंची पत्नी, रंगेहाथ प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति

Ad

देहरादूनः दिल्ली से अचानक घर पहुंची महिला ने पति के साथ प्रेमिका को देखने पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर आई और बाद में चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया। 

बता दें कि एक महिला दिल्ली की एक कंपनी में काम करती है। महिला का पति रुड़की में कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। बुधवार देर रात महिला दिल्ली से अचानक अपने घर पहुंच गई। घर में पति की प्रेमिका को देखकर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। पति ने पत्नी को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। उसने पति की प्रेमिका से मारपीट करने का भी प्रयास किया। मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। तो कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का कहना है कि महिला का पति पिछले दिनों गोवा घूमने गया था। यहां पर उसकी मुलाकात बाराबंकी निवासी एक महिला से हुई। दोनों में प्रेमसंबंध बन गए। कुछ दिन पहले महिला बाराबंकी से रुड़की आ गई। महिला के दिल्ली में रहने के चलते दोनों घर में एक साथ रहने लगे। यह बात किसी ने महिला को बता दी। इस पर महिला दिल्ली से बिना बताए रुड़की आ गई और उसने अपने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। मामले के बाद पुलिस ने महिला को बाराबंकी भेज दिया है। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top