Chamoli News

बारिश के चलते चारधाम और हेमकुंड यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

Ad

Uttarakhand: Char Dham Yatra: राज्य में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक स्थगित कर दिया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी वर्षा के कारण प्रदेश के कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। सरकार सड़कों को खोलने का कार्य प्राथमिकता से कर रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यात्री फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें और प्रशासन की ओर से जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने पर यात्राएं दोबारा शुरू की जाएंगी।

गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा मार्गों की निगरानी, सफाई और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि धैर्य और संयम बनाए रखें और यात्रा संबंधी जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से संपर्क में रहें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top