Regional News

उत्तराखण्ड: शराब नहीं पिलाई तो कर दी साथी की हत्या, CCTV में कैंद हुई पूरी वारदात

Ad

काशीपुर में दो जुलाई को बरामद हुए राजमिस्त्री शाहनवाज के शव और हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस हत्या का कारण शराब बनी। राजमिस्त्री शाहनवाज के दोस्त ने उसे शराब ना पिलाने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad


खबर के अनुसार दो जुलाई को मोहल्ला किला नई बस्ती निवासी शाहनवाज (32) पुत्र कल्बेअली का शव गंगेबाबा रोड पर झाड़ियों में बरामद हुआ था। शाहनवाज के फुफेरे भाई अफजाल ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। मृतक के मुंह और कान से खून बह रहा था। पुलिस ने मौके से खून सनी मिट्टी के नमूने भी लिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत सिर में चोट लगने से होने की पुष्टि हुई।


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के इस हत्याकांड के खुलासे के लिए कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गईं थीं। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अल्ली खां निवासी सलमान को हिरासत में ले लिया था। आरोपी अपनी बहनके वहां ग्राम बैलजूड़ी में साथ रह रहा था। वह अक्सर शाहनवाज के साथ शराब पीता था। तीन दिन की कड़ी पूछताछ के बाद सलमान ने जुर्म कबूला।


एसएसपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर सामने आया है कि वारदात एक जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे की है। सुबह करीब आठ बजे सलमान का गंगेबाबा रोड पर ही एक बारबर से झगड़ा हुआ था। फुटेज में सलमान के हाथ पर ईंट दिखाई दी है। उसके साथ शाहनवाज के अलावा दो और युवक भी थे। दोनों थोड़ी देर बाद वहां से चले गए। इसके बाद सलमान और शाहनवाज वहां बैठकर शराब पीने लगे। शराब खत्म होने के बाद सलमान ने और शराब लाने के लिए शाहनवाज से रुपए मांगे ।इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और सलमान ने शाहनवाज के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी।

वहां, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ मनोज कुमार ठाकुर आदि थे। वारदात का खुलासा करने वाली टीम में एसएसआई विनोद जोशी, उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल, दिनेश बल्लभ, मुकेश मिश्रा, कांस्टेबल कुलदीप, वीरेंद्र यादव, मनोज कोहली, कैलाश तोमक्याल, सुरेंद्र सिंह, दलीप बोनाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top