Almora News

अच्छी खबर:अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन का पेरिस ओलंपिक के लिए चयन

Ad

Uttarakhand: Almora: Lakshya Sen: Olympic: अल्मोड़ा निवासी और भारत के स्चटार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का चयन पेरिस ओलंपिक के लिए हो गया है। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो देश के लिए ओलंपिक में शिरकत करे। जानकारी के मुताबिक, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पेरिस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।  भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वॉलीफाई किया है। जो 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी में खेला जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य के करियर पर नजर डाले तो उन्होंने 20 साल की उम्र में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी। लक्ष्य सेन ने 2014 में स्विस जूनियर इंटरनेशनल जीता और फिर सुर्खियों में रहने लगे। वो फरवरी 2017 में जूनियर वर्ल्ड नंबर 1 बन गए थे। विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2018 में लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लक्ष्य सेन ने गोल्ड को अपने नाम किया था। लक्ष्य के नाम कई मेडल है और अब सभी को उम्मीद है कि ये स्टार खिलाड़ी ओलंपिक में भी कमाल करेगा।

बता दें कि लक्ष्य सेन के दादा सीएल सेन जिला परिसद में नौकरी करते थे। दादा ने सिविल सर्विसेस में राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। वहीं कई खिताब अपने नाम किए। जबकि पिता डीके सेन भी वर्तमान में कोच हैं। पहले वह साई के कोच थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top