Nainital-Haldwani News

बाजार रविवार को बंद लेकिन सैलानियों के लिए खुला रहेगा नैनीताल और मसूरी

Ad

हल्द्वानी: राज्य सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी चर्चा का विषय बन गई है। चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने का फैसला जारी किया लेकिन इसके बाद भी एसओपी में एक जुलाई से तीन जिलों के लिए यात्रा शुरू करने की बात कही गई है। इसके अलावा 11 जुलाई को चारधाम यात्रा का दूसरा तरण शुरू होगा, जिसमें संपूर्ण प्रदेशवासियों को यात्रा करने की अनुमति मिलेगी, हालांकि कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य किया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसओपी को लेकर जो संशय था वो भी खत्म हो गया है। उत्तराखंड में बाजार रविवार को बंद रहेंगे यानी 4 जुलाई को.. लेकिन नैनीताल और मसूरी सैलानियों के लिए खुला रहेगा। एसओपी के अनुसार रविवार को बाजार के बंद रहने पर उस दिन सैनेटाइजेशन का कार्य किया जाएगा।

ये जिम्मेदारी नगर निकाय को दी गई है। दूसरी ओर पर्यटक स्थल जो कि जिलाधिकारियों द्वारा चिन्हित किया गया हो वह रविवार को खुलेगा और मंगलवार को बंद रहेगा। इस लिस्ट में नैनीताल और मसूरी का नाम शामिल है। दरअसल वीकेंड में सैलानियों की संख्या पर्यटक स्थलों में अधिक होती है और सरकार ने व्यापारियों की मांग को देखते हुए य़े फैसला किया है। वीकेंड पर मसूरी और नैनीताल में काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं, लेकिन आसपास के पिकनिक स्पाट बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top