Nainital-Haldwani News

नैनीताल अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल, ऐतिहासिक पल के गवाह बनें सैकड़ो युवा

Ad

हल्द्वानी: जिस पल का इंतजार नैनीताल जिला पिछले 18 सालों से कर रहा था वो शुक्रवार को आया। उत्तराखण्ड अंडर-16 टीम के चयन से पहले होने वाली इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रायल प्रक्रिया हल्द्वानी के हिमालयन क्रिकेट एकेडमी में शुरू हुई। नैनीताल जिले की टीम का हिस्सा बनने के लिए करीब 350 से ज्यादा युवा खिलाड़ियों ने पंजीकरण किया। पहली बार बीसीसीआई क्रिकेट का हिस्सा बनने के लिए युवाओं के खासा उत्साह देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

 शुक्रवार सुबह 9 बजे से ट्रायल शुरू किया गया। पहले दिन के ट्रायल से 125 खिलाड़ियों ने ट्रायल के दूसरे चक्र में प्रवेश किया है। शनिवार को 125 खिलाड़ियों में से 48 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ियों को मलकानी क्रिकेट ग्राउंड में ट्रॉयल प्रैक्टिस मैच खेलने होंगे।

प्रैक्टिस मैच में प्रदर्शन के आधार पर नैनीताल जिला टीम का चयन किया जाएगा जो देहरादून खेलने के लिए रवाना होगी। नैनीताल टीम के ट्रायल से पहले बुधवार और गुरुवार को पंजीकरण ओपन था। इस ट्रायल में जिले भर के नैनीताल , रामनगर , कालाढूंगी, हल्द्वानी , लालकुआं, भीमताल व पास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बता दें कि उत्तराखण्ड क्रिकेट के संचालन के लिए बनी उत्तराखण्ड क्रिकेट कन्सेंस कमेटी द्वारा अंडर-16 वर्ग की जिम्मेदारी उत्तराचंल क्रिकेट एसोसिएशन को दी है।

ट्रायल के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल के ज्वाइंट सेक्रेटरी दान सिंह भंडारी ने बताया कि पूरे जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। राज्य की टीम का हिस्सा बनने के लिए युवाओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है।

dan singh bhandari joint secretary dca nainital

हमारी कोशिश रहेगी कि इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में नैनीताल जिले की मजबूत टीम भेजे जिससे की जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान बड़े स्तर पर हो। बड़े मैचों व बड़े स्तर को देखते हुए ही हमने ट्रॉयल के बाद प्रैक्टिस मैच आयोजित करने का फैसला किया है जिससे खिलाड़ियों को फायदा पहुंचे। उन्होंने ट्रायल का हिस्सा बने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल के फाउंडर मोहन सिंह बोरा ने ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को एतिसाहिक पल का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास प्लैटफॉर्म है तो इसका अच्छा इस्तेमाल करना होगा।

mohan singh bora founder district cricket association nainital

मान्यता मिलने से खिलाड़ियों को दूसरे स्टेट में जाने की जरूर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अब टीम में जगह बनाने की चुनौती दोगुनी हो गई तो खिलाड़ियों को उसी प्रकार की मेहनत करनी होगी। ट्रायल में पहुंचे खिलाड़ियों से उन्होंने कहा कि टीम में जगह केवल 15 खिलाड़ियों को मिलती है लेकिन अन्य खिलाड़ियों को मेहनत करना नहीं छोड़नी चाहिए, ये मेहनत और लगन ही है जो खिलाड़ियों में अंतर पैदा करती है। उन्होंने जिले भर के खिलाड़ियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर नैनीताल जिला समेत राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे है दान सिंह कन्याल , महेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन टम्टा, निशांत मेहता, होश्यार सिंह देऊपा, आशुतोष कुंवर, अनुप जगमोला , हरीश नेगी , सुंदर सिंह कपकोटी , धीरेंद्र डालाकोटी,महेंद्र कोरंगा व लीला कांडपाल मौजूद थे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top