Chamoli News

उत्तराखंड में एक महाविद्यालय ऐसा भी… जहां सभी दावेदार निर्विरोध जीत गए छात्रसंघ का चुनाव

Ad

देहरादून: शनिवार को प्रदेश में 123 कॉलेजों में एक साथ छात्रसंघ चुनाव हुए। हर तरफ छात्रसंघ चुनाव की ही चर्चा हो रही थी। कई कॉलेजों में इतिहास भी रचा गया है। बात चमोली के नंदासैण राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनावों का दिलचस्प आंकड़ा सामना आया है। कॉलेज के सभी प्रत्याशी निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। कॉलेज में करीब 136 विद्यार्थी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रजनी गौड़ को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वहीं रूपेश कुमार को उपाध्यक्ष, जावेद अंसारी को महासचिव, सोनाली को सहसचिव, निधि मलेठा को कोषाध्यक्ष और भाष्कर सिंह को यूआर पद के लिए निर्विरोध चुना गया। जिसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीके सिंह ने नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्रों और महाविद्यालय प्रशासन की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top