Uttarakhand News

देहरादून से दिल्ली अब दूर नहीं, तीन घंटे में पूरा होगा सफर, अनुभव भी होगा नया

Ad

देहरादून: अब दिल्ली दूर नहीं.. राजधानी से देश की राजधानी जाने वाले लोगों को की यात्रा अब कम वक्त में पूरी हो जाएगी। दिल्ली से देहरादून के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेस वे के तीसरे चरण में डाट काली मंदिर में 400 मीटर लंबी एक और डबल लेन टनल का निर्माण होगा। इस दिशा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने काम करना शुरू कर दिया है और डीपीआर बनाया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने दिल्ली से देहरादून के बीच एक्सप्रेस वे को बनाने के लिए हरी झंड़ी दे दी है। इसके तहत दिल्ली से डासना, सावली, सहारनपुर, गणेशपुर होते हुए देहरादून तक फोर लेन एक्सप्रेस वे बनेगा। इस परियोजना में कार्य तेजी से चल रहा है। अब गणेशपुर से देहरादून के बीच का 19 किमी भाग बनाया जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के शिवम जिले में नंबर वन, JEE एडवांस में संकल्प Tutorials का दबदबा

यह भी पढ़ें:ये आस्था है:चारधाम बोर्ड को अंबानी परिवार की मदद, अब सैलरी पा सकेंगे कर्मचारी

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि देहरादून से हरिद्वार होते हुए दिल्ली जाने में अभी लोगों को 250 किमी लंबे नेशनल हाईवे का सफर करना पड़ता है। इसमें पांच से छह घंटे लगते हैं और लगातार जाम की भी समस्या बनी रहती है, लेकिन नया एक्सप्रेस वे बीच के कई शहरों को बाईपास करते हुए बन रहा है। इसमें जाम की समस्या नहीं होगी। इस एक्सप्रेस वे की लंबाई 200 किमी के करीब होगी और ढाई से तीन घंटे में लोग दून से दिल्ली पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का प्लान, अब स्वच्छता बढ़ाएगी उत्तराखंड का पर्यटन

यह भी पढ़ें: ज्योलीकोट पुलिस का अभियान, बिना मास्क वालों के चालान, शराब पिलाने वालों की लगाई क्लास

परियोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया के साथ ही अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का भी काम शुरू किया जा रहा है। परियोजना के तहत एलिवेटेड रोड के साथ ही डाट काली में 400 मीटर के करीब एक और टनल बनाई जाएगी। यह मौजूदा डबल लेन टनल के पास ही बनेगी। डाटकाली में हाल ही में 340 मीटर लंबी डबल टनल बनी है, लेकिन नई टनल इससे लंबी होगी। इसके अलावा डाट काली में अंग्रेजों के समय की पुरानी सिंगल लेन टनल है।नई टनल बनने से यहां तीन सुरंगें हो जाएंगी।


नया रूट कुछ इस प्रकार का होगा


दिल्ली -डासना- सावली- सहारनपुर- गणेशपुर – देहरादून (200 किमी)

वर्तमान रूट

दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ- मुजफ्फरनगर- रुड़की- देहरादून (250 किमी)



ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top