Uttarakhand News

मौसम विभाग का अपडेट, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में हो सकती है भारी से बहुत भारी बारिश !

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand News: Weather: मौसम विभाग ने आज नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

चारधाम यात्रा मार्गों पर भी मध्यम से तीव्र बारिश के दौर बन सकते हैं, जिससे यात्रा प्रभावित हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में धूप निकलने से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है।

देहरादून में तापमान में बीते 24 घंटे में सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे झुलसाती धूप और सीधी पराबैंगनी किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक पहुंच गया है।

हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वर्षा की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से पर्वतीय इलाकों में घने बादलों का डेरा बना हुआ है, जिससे आने वाले समय में तेज बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top