Uttarakhand News

उत्तराखंड: मुझोली गांव निवासी आईएएस पंकज जोशी बने गुजरात के मुख्य सचिव

Ad

Uttarakhand News: IAS Pankaj Joshi:भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1989 बैच के अधिकारी पंकज जोशी को गुजरात का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे राजकुमार का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस फैसले की घोषणा सरकार ने राजकुमार की सेवानिवृत्ति से एक सप्ताह पहले कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

गुजरात मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे पंकज जोशी
पंकज जोशी वर्तमान में गुजरात के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ गुजरात सीएमओ में मनोज कुमार दास (IAS: 1990) भी ACS के पद पर कार्य कर रहे हैं।

राजकुमार की सेवानिवृत्ति और उनका केंद्रीय कार्यकाल
राजकुमार, जो अब मुख्य सचिव पद से रिटायर हो रहे हैं, केंद्र सरकार में रक्षा विभाग के सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

पंकज जोशी का व्यक्तिगत जीवन और परिवार
पंकज जोशी के पिता, डॉ. हरीश चंद्र जोशी, पंतनगर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे हैं, जबकि उनकी माता दया जोशी और परिवार हल्द्वानी के नवाबी रोड स्थित आवास पर रहते हैं। पंकज जोशी के बड़े पुत्र शुभांग जोशी दिल्ली में अधिवक्ता हैं, और दूसरे पुत्र शांतनु इंजीनियर हैं। आईएएस पंकज जोशी मूल रूप से द्वाराहाट विकासखंड के मुझोली गांव के निवासी हैं।

शैक्षिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक सफलता
पंकज जोशी ने अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली IIT में दाखिला लिया और एमटेक की परीक्षा पास की। 1989 में उनका चयन IAS के लिए हुआ और अब उन्हें गुजरात का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित उपलब्धि है।

परिवार के अन्य सदस्य और उनका व्यापारिक पृष्ठभूमि
पंकज जोशी के चचेरे भाई महेश चंद्र जोशी और खजान चंद्र जोशी रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यावसायी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top