Uttarakhand News

उत्तराखंड के पवनदीप राजन को फिर मिला इंटरनेट पर प्यार,नए गाने ने कर दिया कमाल

Ad

नई दिल्ली: संगीत की दुनिया में चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन युवा स्टार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। पिछले एक साल से इंटरनेट पर पवनदीप की आवाज सबसे ज्यादा वायरल रहती है। वह इंडियन आइडल 12 का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। इंडियन आइडल 12 के जजों ने शुरू में ही कह दिया था कि उत्तराखंड का ये लड़का भारत का नया रॉकस्टार बनेगा। उन्होंने अपनी आवाज ने शो में पहुंचने वाले हर शख्स को दिवाना बनाया था। इंडियन आइडल 12 का खिताब जीतने के बाद भी पवनदीप राजन वायरल हो रहे हैं। पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को इंटरनेट पर फैंस ने सुपरहिट कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

14 सितंबर को पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का गाना ‘ओ सैय्योनी’ YOUTUBE पर रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों युवा संगीतकारों को हिमेश रेशमिया ने मौका दिया है। इसे हिमेश ने लिखा और कंपोज किया है। यह गाना रविवार तक एक मिलियन होने के करीब है। Youtube पर पवनदीप का ये गाना ट्रेंड कर रहा है। उत्तराखंड के लाखों फैंस गाने को शेयर कर रहे हैं। पवनदीप और अरुणिता को फैंस का प्यार मिल रहा है। दोनों की बॉडिंग को काफी पसंद किया जाता है। ये पहला मौका नहीं है कि दोनों एक साथ हिट हुए है। इससे पहले भी दोनों एक साथ नजर आए हैं और वहां भी गाने को रिकॉर्ड सर्मथन मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top