Uttarakhand News

PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का ट्वीट,NDRF की टीम Airlift कर उत्तराखंड भेजी जा रही हैं

Ad

देहरादून: चमोली जिले ग्लेशियर फटने की घटना ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर कर दिया है। हर कोई दुआं कर रहा है कि इस हादसे में ज्यादा नुकसान ना हुआ हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो डरा रहे हैं तो कुछ फेक वीडियो भी सामने आए हैं। प्रशासन और उत्तराखंड पुलिस ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी चमोली की घटना पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने हर प्रकार की मदद का भरोसा भी दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के सम्बंध में मैंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, DG ITBP व DG NDRF से बात की है। सभी सम्बंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। NDRF की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गयी हैं। देवभूमि को हर सम्भव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि NDRF की कुछ और टीमें दिल्ली से Airlift करके उत्तराखंड भेजी जा रही हैं। हम वहाँ की स्थिति को निरंतर मॉनिटर कर रहे हैं।

उत्तराखंड के चीफ सेक्रटरी ओम प्रकाश ने जानकारी दी है कि इस दुर्घटना में 100-150 लोगों के मारे जाने की आशंका है। ITBP के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बताया कि 200 जवान स्थानीय प्रशासन की मदद से बचाव कार्य में जुटे हैं। एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और दूसरी टीम जोशीमठ के पास तैनात है जो लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है और कम से कम नुकसान हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं। बता दें कि चमोली जिले के रैनी में ग्लेशियर फटने धौली नदी में बाढ़ आ गई। यह हादसा सुबह 8 से 9 बजे के बीच हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top