Uttarakhand News

विधानसभा चुनाव में CM धामी ही होंगे BJP का चेहरा, रक्षा मंत्री के बाद प्रधानमंत्री ने भी दिया HINT

CM Dhami tweeted about the phone call to him by PM Modi
Ad

देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुटी है। पार्टी की एकजुटता का प्रमाण बार-बार केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ लगातार हो रही है। पहले पीठसैंण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी को ‘धाकड़ बल्लेबाज’ करार दिया था। उन्होंने कहा कि धामी 20-20 में आखिरी में बल्लेबाजी करने वाले धाकड़ बल्लेबाज है। इसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मेहनती करार दिया है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, उप्र के मुख्यमंत्री समेत अन्य नेता भी धामी को सराहा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड के क्यारकुली गांव की पानी समिति के सदस्यों के साथ संवाद के दौरान कहा, ‘आपके मुख्यमंत्री जवान और मेहनती हैं। प्रधानमंत्री ने राज्य में तेज गति से टीकाकरण अभियान के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी की सराहना भी की। उन्होंने उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, मणिपुर सहित उत्तराखंड की मसूरी क्षेत्र की क्यारकुली भट्टा ग्राम पंचायत और पानी समितियों से सीधा वर्चुअल संवाद स्थापित किया गया। 

वर्चुअल संवाद मे प्रधानमंत्री ने पानी पंचायत समितियों से जल जीवन मिशन के इंप्लीमेंट से पूर्व और इंप्लीमेंट के पश्चात गांव के लोगों, विशेषकर गांव की महिलाओं और गांव की अर्थव्यवस्था में आए व्यापक सकारात्मक बदलाव से रूबरू हुए।  पानी पंचायत समितियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के इंप्लीमेंटेशन के बाद किस तरह से उनके गांव की दशा_ दिशा बदल गई है।

जल जीवन मिशन से पूर्व जहां गांव की महिलाओं को कई मिलो दूर पानी ढोने जाना पड़ता था तथा कई बार घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता था अब जल जीवन मिशन के इंप्लीमेंटेशन के बाद महिलाओं का पानी ढोने और लाइन में लगने के समय की बचत हुई है जिससे महिलाएं अब अपने समय को बाल बच्चों के अच्छे पालन पोषण, अपने जीवन को उन्नत बनाने, नई _नई स्किल सीखने तथा अपने और सामुदायिक जीवन को आगे बढ़ाने में व्यापक समय दे पा रही है तथा उसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

सीएम धामी की तारीफ के जरिए भाजपा से साफ कर देना चाहती है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मौजूदा सीएम ही उनके चेहरा होंगे। भाजपा ने अपने कार्यकाल में दो बार सीएम बदले हैं। इसका सवाल वह हर मंच में झेल रहे हैं और ऐसे में सीएम धामी के विजन तारीफ करना साफ दिखाता है उन्होंने चेहरे को लेकर मन बना लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top